फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अमर बलिदानियों को किया नमन

Tue, 19 Dec 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प की ओर से खिरनीबाग स्थित बिस्मिल उद्यान में काकोरी एक्शन केस में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठा. रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर दीपांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ तमाम लोगों ने मोमबत्ती जलाकर अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि जंग-ए-आजादी में जिले के अमर शहीदों के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। संकल्प संस्था के संस्थापक डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी ने शांति पाठ कराया। इस मौके पर महासचिव विजय तुली, धर्मेंद्र दीक्षित, डॉ. राजेंद्र कुशवाहा, प्रवीण मिश्रा, गीता त्रिवेदी, रेनू सक्सेना, संजीव सक्सेना, शशि गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, राजवीर सिंह यादव, हरमीत कौर, डॉ. केडी सिंह, रचना चांदना, हरीश बजाज, अनामिका अवस्थी, मनमोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

आज होगा मुशायरा और कवि सम्मेलन
शाहजहांपुर। शहीद फाउंडेशन की ओर से 19 दिसंबर को बलिदान दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि समारोह, मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन एमनजई जलालनगर में शहीद अशफाक उल्ला खान की मजार पर सुबह साढ़े नौ बजे से किया जाएगा। फाउंडेशन के अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाध्यक्ष तनवीर खां व संरक्षक अशफाक उल्ला खां होंगे। शायर राशिद हुसैन राही के संयोजन में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन होगा। कार्यक्रम में हास्य कवि दिनेश रस्तोगी, अजय अवस्थी, डा. इंदु अजनबी, सरिता वाजपयी, विजय तन्हा, लालित्य पल्लव भारती, डाॅ. स्वप्निल यादव, शायर असगर यासिर, हमीद खिजर, राशिद हुसैन राही, डाॅ. मंसूर सिद्दीकी, एम रिजवान, गुलिस्तां खान, शमशाद आतिफ, राजीव आतिश आदि को आमंत्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें