फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नौ ट्रेनें निरस्त, बाकी में पैर रखने की नहीं मिली जगह

Tue, 19 Dec 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कोहरे और बाराबंकी में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से सोमवार को शाहजहांपुर से गुजरने वाली नौ ट्रेनें निरस्त रहीं। इस कारण अन्य ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह मिलनी मुश्किल हो गई।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से मुरादाबाद जाने के लिए गिरजा देवी जननायक एक्सप्रेस के आने का इंतजार कर रहीं थीं। प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन निर्धारित समय से 10 मिनट की देरी से पहुंची तो जैसे-तैसे वह ट्रेन में चढ़ सकीं। इसी तरह सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस (15074) अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से प्लेटफार्म नंबर दो पर आई तो उतरने और चढ़ने वाले यात्रियों के बीच धक्कामुक्की होती रही। आधा घंटे की देरी से पहुंची कोलकाता एक्सप्रेस (13152) में भी यही हाल रहा।

तीन घंटे की देरी से आई गरीब नवाज एक्सप्रेस
अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715) अपने निर्धारित समय सुबह 7:31 की बजाय करीब तीन घंटे की देरी से आई। जम्मूतवी एक्सप्रेस (13151) 44 मिनट, अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस (22423) एक घंटा 15 मिनट, कुदालनगर योगनगरी ऋषिकेश विशेष (00434) 18 मिनट, कोलकाता एक्सप्रेस (13152) 20 मिनट, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (15128) एक घंटा देरी से आई। जबकि, निरस्त रहने वाली ट्रेनों में वाराणसी एक्सप्रेस (14236), प्रयागराज संगम एक्सप्रेस (14308), देहरादून जनता एक्सप्रेस (15119), सरयू यमुना एक्सप्रेस (14649), योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (14229), अवध आसाम एक्सप्रेस (15909), शहीद एक्सप्रेस (14674), रामेश्वर साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस (15120), प्रयागराज संगम एक्सप्रेस (14230) शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें