शाहजहांपुर। काकोरी एक्शन के अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठा. रोशन सिंह और अशफाक उल्ला खां की शहादत दिवस पर रविवार को विभिन्न संस्थाओं ने नमन किया। कृतज्ञ लोगों ने अमर शहीदों के बलिदान से राष्ट्रनिर्माण की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी एस. आनंद, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती द्वारा टाउनहॉल स्थित शहीद पार्क में स्थापित शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।
रचनात्मक संस्था ‘संकल्प’ के तत्वावधान में काकोरी एक्शन के नायकों के बलिदान दिवस के अवसर पर हवन, पुष्पांजलि व भावांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने यज्ञ में आहुतियां देकर राष्ट्र के समृद्धि की कामना की। अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह व राजेन्द्र लाहिड़ी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्प अर्पित किए। कैबिनेट मंत्री, सफाई आयोग के अध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ, डीएम, एसपी, एडीएम रामसेवक द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप सिंह, सीओ सिटी टी सरवणन ने माल्यार्पण किया।
आर्य समाज के राजीव शुक्ला, सत्येंद्र आचार्य, रामशंकर शास्त्री, वेद प्रकाश आर्य व प्रदीप आर्य के निर्देशन में यज्ञ का आयोजन हुआ। गुरुनानक पाठशाला के बच्चों के द्वारा मीना शुक्ला व पूनम शर्मा के निर्देशन में वंदे मातरम प्रस्तुत किया। कवि डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, राकेश मिश्रा, नरेश चंद्र त्यागी, तेजवीर गुप्ता, आशा पाल, ज्योति गुप्ता, हिमांशु पाराशरी, करुणेश अवस्थी, प्रमोद पांडेय, अजय गुप्ता, डॉ राजेंद्र कुशवाहा, संजीव सक्सेना, श्याम सुंदर गुप्ता, ओंकार मनीषी, रामचंद्र सिंघल, मनमोहन त्रिपाठी, अनामिका मिश्रा, विनीता, रामजी मिश्रा, वीरपाल, रचित वर्मा, हनी कश्यप, डॉ. एसके मिश्रा, विपुल त्रिवेदी, साहिल इकबाल आदि मौजूद रहे। आभार संस्थापक डॉ. अवधेश मणि द्वारा व्यक्त किया गया।
सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने एमनजई जलालनगर स्थित शहीद-ए-वतन अशफाक उल्ला खां की मजार पर पहुंचकर चादरपोशी व गुलपोशी की। इसके बाद शहीद फाउंडेशन की ओर से बलिदान दिवस समारोह में सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने भाग लिया। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शहीद दिवस के अवसर पर छात्राओं के मध्य ऑनलाइन राष्ट्रभक्ति परक कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। प्रतियोगिता का विषय रहा ‘राष्ट्र सेवा-हमारा कर्तव्य’।
छात्राओं ने काव्य के माध्यम से राष्ट्रीयता से परिपूर्ण भावों को मुखरित किया। प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। प्रथम स्थान आराधना, द्वितीय स्थान मैविश तथा तृतीय स्थान आयुषी त्रिपाठी ने प्राप्त किया। डॉ. अरुण कांत, डॉ. रानू दुबे, डॉ. प्रतिभा पटेल, अनुराधा, डॉ. संजीदा बानो, डॉ. सुनीता जैसल, डॉ. रजनी सिंह, पारुल यादव, डॉ. उमेश भारती आदि शिक्षकों का योगदान रहा। संगम कटियार, स्नेहा वर्मा, मुस्कान गुप्ता, सोनाली यादव, कीर्ति रस्तोगी, निशा वर्मा, तनिष्का गुप्ता, नैंसी सक्सेना, आराधना गुप्ता, अल्पना वर्मा, सौम्या सिंह आदि छात्राओं ने भाग लिया।
भारतीय युवा परिषद ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि
भारतीय युवा परिषद के कार्यकर्ताओं ने काकोरी कांड के महानायकों को बरेली मोड़, मोहल्ला रेती, निगोही, कांट, जलालाबाद, तिलहर, टाउन हॉल, माल गोदाम स्टेशन स्थित शहीदों की प्रतिमाओं सहित विभिन्न स्थानों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष राम जी अवस्थी, जिलाध्यक्ष अतुल मौर्य, महानगर अध्यक्ष रवि नंदन, जिला उपाध्यक्ष बृजेश वर्मा, सागर गुप्ता, जिला प्रवक्ता अवनीश शुक्ला, सुधांशु मिश्रा, शिवओम मिश्रा, अखिलेश वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
आरएसएस ने किया प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कुटुंब प्रबोधन प्रमुख अंबिका प्रसाद ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाहजीपुर महानगर के महानगर कार्यवाह धर्मेंद्र, महानगर प्रचारक मनजीत आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज मंदिर टाउनहाल में बलिदान दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता आचार्य चंदन मिश्र ने कहा कि अमर क्रान्तिकारी पं. रामप्रसाद बिस्मिल जैसे चरित्रवान और राष्ट्रभक्त ही राष्ट्र निर्माण में सहायक हो सकते है। आचार्य महावीर, आचार्य विजय पाल आर्य, स्वामी विजय देव नैष्ठिक, कवि कुलदीप, उमेश सिंह, रामबहादुर शास्त्री, महेंद्र पाल सिंह, आनंद आर्य, वेद प्रकाश आर्य और निर्भय प्रताप आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज के प्रधान नरेंद्र आर्य ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और बलबीर शास्त्री ने संचालन किया। मंत्री भुवनेश आर्य ने आभार जताया। अखिल भारतीय राजार्य सभा के निर्वाचन में बलबीर शास्त्री अध्यक्ष रामवीर देव आर्य और फूल चंद्र आर्य उपाध्यक्ष, जितेंद्र सिंह और, आनन्द आर्य मंत्री बनाए। रामचंद्र सिंह जिला प्रवक्ता, कृष्ण मुरारी आर्य सह जिला प्रवक्ता, सौरभ किशोर संगठन मंत्री, आलोक कुमार प्रचार मंत्री और रामसरन लाल कोषाध्यक्ष बनाए गए।
शाहजहांपुर में बलिदान दिवस अमर शहीद पं.रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा माल्यार्पण करती जिला पंचाय?- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर में बलिदान दिवस अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा माल्यार्पण करते सपा जिलाध्यक्ष त- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर में बलिदान दिवस अमर शहीद ठा.रोशन सिंह की माल्यार्पण करती महिलाएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर में बलिदान दिवस अमर शहीद अशफाक उल्ला खां की माजार पर चादर पोशी करते वित्तमंत्री सुरे?- फोटो : SHAHJAHANPUR