फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जूनियर खिलाड़ियों के ट्राॅयल 30 से

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खेल संघ की ओर से प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक-बालिका प्रतियोगिताओं के लिए जनपदीय ट्राॅयल 30 सितंबर से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्राॅयल 30 सितंबर को शाम चार बजे होगा। ट्राॅयल में चयनित खिलाड़ी तीन से पांच अक्तूबर तक इटावा में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्राॅयल एक अक्तूबर को शाम चार बजे होगा। इसी दिन जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए भी जिलास्तरीय ट्राॅयल शाम चार बजे से आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें