फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिलास्तरीय हॉकी टीम के लिए ट्रायल आज से, तैयारियां पूरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय व स्पोर्ट्स स्टेडियम हथौड़ा की ओर से बुधवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होगा। इसके लिए सारी तैयारियों को पूरी कर ली गईं हैं।
विज्ञापन

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली के मैदान पर जिलास्तरीय ट्रायल शाम चार बजे से होगा। इसमें चयनित होने वालों को मंडल स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि चार सितंबर को मंडल स्तर व आठ से 13 सितंबर तक राज्य स्तर के मुकाबले अयोध्या में होंगे। जिला स्तर पर ट्रायल को कराने की जिम्मेदारी हॉकी प्रशिक्षक मुजाहिद अली व खेलो इंडिया सेंटर के हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद को दी गई। ये चयनित खिलाड़ियों की सूची कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें