फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रोजा, पुवायां और जलालाबाद में नव प्रवेशित प्रशिक्षणार्थियों को शैक्षिक क्षेत्र व प्रशासनिक अनुभवों और अवसरों की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

रोजा आईटीआई में मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद सिंह, जिला विकास अधिकारी ऋषिपाल सिंह व पुरुषोत्तम लाल नागर ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि आईटीआई करने बाद उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा को प्राप्त कर सकते हैं।
रोजगार में अवसर बढ़ाने के लिए जनपद में नए उद्योगों को स्थापित कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने जनपद के उद्योगों में प्रशिक्षार्थियों को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने के प्रयास करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही संस्थान के कार्यशाला व टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से निर्मित कौशल केंद्र का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को उच्च शिक्षा के बारे में जानकारी दी। अनुदेशक दुर्गेश राय ने निशुल्क टेबलेट के बारे में बताया। पुरुषोत्तम लाल नागर, ऋषि पाल सिंह, राजीव कुमार सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम में ब्रह्मपाल सिंह, कृष्ण मुरारी, अजय कुमार, अमित कुमार, शरदवीर सिंह, राज कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन संजय कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें