फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओएचई लाइन पर पेड़ गिरा, अपलाइन पर सात घंटे बंद रहा ट्रेनों का संचालन

विज्ञापन
रोजा में रेलवे लाइन पर गिरा पेड़। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ रेलखंड पर हरदोई और रोजा के बीच बेहटा गोकुल के पास आंधी में पेड़ गिरने से 14207 पदमावत एक्सप्रेस के इंजन का एंटिना टूट गया। इसके चलते अपलाइन पर सात घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। ट्रेनों के इंतजार में यात्री पूरी रात भटकते रहे। सुबह रेल संचालन प्रारंभ होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 11 बजे हरदाेई से ट्रेन रवाना हुई। पद्मावत एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर ओएचई लाइन को टच होने वाले एंटिना पर तेज आंधी के दौरान पेड़ गिर गया। इसके चलते ओएचई लाइन व एंटिना टूट गया। अपलाइन का यातायात बाधित हो गया। आंधी थमने के बाद रोजा से रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और कार्य शुरू किया।
एंटिना और लाइन को जोड़ने में काफी समय लग गया। सुबह करीब छह बजे लाइन ठीक होने के बाद पद्मावत एक्सप्रेस को रवाना किया गया। सुबह सात बजे पद्मावत एक्सप्रेस शाहजहांपुर आई। इस दौरान सत्याग्रह एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल छह-छह घंटे, राप्ती गंगा तीन घंटे, चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस छह घंटे, लखनऊ मेल एसी पांच घंटे, शहीद एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस चार घंटे, श्रमजीवी डेढ़ घंटे, बाघ एक्सप्रेस चार घंटे, जननायक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और देहरादून एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई।
विज्ञापन

ट्रेनों के नहीं आने से पूरी रात अपलाइन की ट्रेनों में सफर करने के लिए आए यात्रियाें को प्लेटफॉर्म पर गुजारना पड़ा। इस दौरान कई बार हंगामे की स्थिति आई। लोगों ने पूछताछ काउंटर पर जाकर नाराजगी भी जताई। उन्हें समझाकर शांत किया गया। दूसरी ओर रोजा में लाइन नंबर तीन पर पेड़ गिर गया।

डाउन लाइन पर भी पेड़ गिरा, लूप लाइन से गुजारीं ट्रेनें
सोमवार रात में आंधी आने के बाद मीरानपुर कटरा स्टेशन के आसपास लाइन पर पेड़ गिरने से डाउनलाइन की कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। इस दौरान लूप लाइन से ट्रेनों को गुजारा गया। इस बीच डाउन लाइन की अयोध्या एक्सप्रेस तीन घंटे, पुरबिया एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, पोरबंदर ढाई घंटे, चंडीगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आई। इसके चलते यात्रियों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।

रोजा-लखनऊ रेलखंड में रोजा यार्ड, पीआरपीएम यार्ड, रोजा–बंथरा रेलखंड व बिलपुर-कटरा यार्ड में पेड़ों के गिरने, टिनशीट व मलबा उड़कर ओएचई संरचना से टकराने से रेल यातायात बाधित हुआ है। डीआरएम के निर्देशन में कार्य कराकर यातायात बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

-महेश यादव, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें