फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कलान में फिर फुंका ट्रांसफार्मर, दूर तक उठीं लपटें, जलने बाल-बाल बची दुकानें

Sat, 27 Jul 2024 06:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

कलान में बृहस्पतिवार की रात दो ट्रांसफार्मर फुंक गए थे। जैसे तैसे दोनों ट्रांसफार्मर बदले गए। लेकिन शनिवार सुबह 160 केवी क्षमता का एक ट्रांसफार्मर फिर धूं-धूंकर जल उठा। इससे फिर कई मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
ओवरलोडिंग से गर्म होकर फुंका ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के कलान में बिजली की ओवरलोडिंग से बृहस्पतिवार की रात फुंके दोनों ट्रांसफार्मर बदलकर शुक्रवार रात 27 घंटे बाद जैसे-तैसे बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन शनिवार सुबह 160 केवी क्षमता का एक ट्रांसफार्मर फिर धूं-धूंकर जल उठा। ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरातफरी मच गई। आसपास की दुकानें आग से बाल-बाल बच गईं। इलाके में बिजली गुल हो गई, जिससे ब्रह्मदेवनगर मोहल्ले के सैकड़ों लोगों को दिनभर परेशान होना पड़ा।

विज्ञापन


कलान में बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे परौर तिराहा पर लगे 400 केवी और बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास रखे 160 केवी के ट्रांसफार्मर गर्म होकर जल गए थे। एक ही रात दो ट्रांसफार्मर फुंक जाने से कस्बे के करीब आधा दर्जन मोहल्लों के रहने वाले 11 हजार लोग भीषण गर्मी और उमस में बिजली संकट के कारण रातभर बेहाल रहे। विद्युत निगम के उपखंड अभियंता गौरव शर्मा ने काफी प्रयास कर जिला मुख्यालय से नए ट्रांसफार्मर मंगवाकर उन्हें शुक्रवार रात करीब 11 बजे तक स्थापित करा दिया। बाद में लोड टेस्टिंग कर शुक्रवार रात करीब दो बजे दोनों ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह नौ बजे ब्रह्मदेव मोहल्ले में मुख्य मार्ग पर 160 केवी का ट्रांसफार्मर लपटों से घिर गया। इस दौरान वाहन एजेंसी समेत पास स्थित एक क्लीनिक समेत कई दुकानों तक आग पहुंचने का खतरा पैदा हो गया। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर जलकर खंभों से नीचे गिरने के बाद आग बुझ गई। मोहल्ले के करीब पांच सौ घरों में बिजली संकट पैदा हो गया। एसडीओ के अनुसार जले ट्रांसफार्मर को कार्यशाला भेजकर वहां से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें