फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेनों का ठहराव होता है, पर टिकट नहीं मिलते

विज्ञापन
रोजा रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा जंक्शन से सीतापुर की ओर जाने वाली कई ट्रेनों का ठहराव होने के बाद भी उनके टिकट नहीं मिलते हैं। ऐसी स्थिति में यात्री बिना टिकट ही गाड़ी में सवार होकर अगले स्टेशन पर टिकट खरीदते हैं।
विज्ञापन

स्टेशन पर सीतापुर की ओर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस, कामाख्या एक्सप्रेस, बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस, जनसाधारण एक्सप्रेस, कर्मभूमि एक्सप्रेस, अमृत भारत एक्सप्रेस, मोरध्वज एक्सप्रेस समेत 12 गाड़ियाें का ठहराव होता है। दो मिनट रुकने पर लोको पायलट में बदलाव किया जाता है। इसका लिखित मेमो दिया जाता है।
कई बार तो ट्रेन दस मिनट तक खड़ी रहती है, लेकिन यात्रियों को यात्रा करने के लिए टिकट की सुविधा नहीं दी जाती। मजबूरी में यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करना पड़ती है। रेल यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों का ठहराव होने पर यात्रियों को टिकट की सुविधा मिल जाए तो राजस्व में वृद्धि होगी।
विज्ञापन


रोजा जंक्शन पर अप और डाउन लाइन की आठ जोड़ी ट्रेनों का ठहराव होता है, लेकिन स्टापेज नहीं है। सीतापुर ब्रांच लाइन की ट्रेनाें के ठहराव के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ट्रेनों का ठहराव होगा। उसके बाद ही टिकट भी मिलना शुरू होंगे।
विज्ञापन


-आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें