परौर। कलान के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित शिक्षकों और शिक्षामित्रों के पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन मंगलवार को बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान कराने के सरल माध्यम बताए गए। साथ ही हिंदी भाषा में कार्य करने के शासन के नए दिशा निर्देशों पर भी चर्चा हुई।
प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों के दो बैच बनाए गए। एक बैच को एआरपी विज्ञान सुशील कुमार सिंह और शैलेंद्र कुमार सक्सेना तथा दूसरे बैच को एआरपी गणित राहुल गुप्ता और राजेंद्र पाल ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने मौखिक तर्कशीलता एवं चिंतन समेत हिंदी एवं गणित के पठन-पाठन की कई विधाएं बताईं। साथ ही कक्षा तीन की अंग्रेजी की पुस्तक संतूर के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में विनोद कुमार शर्मा, रईस खां, सत्यवीर सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह, राम सिंह कुशवाहा अनंगपाल आदि शामिल रहे। संवाद