फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जाम से मुक्ति दिलाएंगे प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मी...लगेगी ड्यूटी

विज्ञापन
शहर के लाल इमली चौराहा पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जाम से निजात दिलाने के लिए करीब 75 पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अब प्रशिक्षण प्राप्त पुलिसकर्मियों को जाम लगने वाले स्थानों पर तैनात किया जाएगा। इसके लिए ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जाम की वजह से ड्यूटी पर जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूली बच्चों को भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि प्रदेश में यातायात निदेशालय से यातायात प्रबंधन के दृष्टिगत पांच हजार अतिरिक्त पुलिस फोर्स की व्यवस्था की गई है।
इसके अंतर्गत जिले में 75 पुलिसकर्मियों को यातायात पुलिस कर्मियों के रूप में तैनात किया गया है। इन्हें एक माह का प्रशिक्षण दिया गया। अब पुवायां, तिलहर, कांट, जलालाबाद व अल्हागंज आदि में जहां जाम की ज्यादा समस्या है, वहां पर इन पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें