फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: महिला ने लगाया घर में आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी मुन्नी देवी ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने छह दिसंबर की रात उनके छप्पर में आग लगा दी। आग लगने के समय वह छप्पर के नीचे ही सो रही थी। किसी तरह भाग कर जान बचाई। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर आए और आग पर काबू पाया। इसके बाद मुन्नी देवी ने यूपी-112 पर सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। मुन्नी देवी का आरोप है कि पहले भी उनके घर में आग लगाई जा चुकी है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें