फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फर्रुखाबाद-मैलानी लाइन पर अभी नहीं दौड़ेगी ट्रेन, रेल मंत्री का इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। फर्रुखाबाद जिले से जलालाबाद होते हुए मैलानी के लिए जाने वाली रेल लाइन के निर्माण का इंतजार कर रहे लोगों को झटका लगा है। आंवला से सांसद नीरज मौर्य के लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में रेल मंत्री ने स्पष्ट किया कि कम यातायात के चलते परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सका।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद-मैलानी के बीच रेल लाइन को लेकर वर्षों से मांग उठाई जा रही है। जलालाबाद और शाहजहांपुर के रास्ते फर्रुखाबाद-मैलानी तक करीब 158 किलोमीटर तक नई रेल लाइन के लिए सर्वेक्षण भी किया गया था। हर बार रेल बजट में इस लाइन पर जिले के लोगों की निगाह रहती है। इसे लेकर लोकसभा सदस्य अरुण सागर ने गत दिनों रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर मैलानी-फर्रुखाबाद रेल लाइन की स्वीकृति को लेकर बयान भी जारी किया था।
इस मुद्दे पर मानसून सत्र के दौरान 20 अगस्त को आंवला से सपा से सांसद नीरज मौर्य ने मुद्दे को सदन में उठाया। उन्होंने पूछा कि उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले को मैलानी से होते हुए रेल तंत्र से जोड़ने वाली एक नई रेल लाइन के निर्माण का विचार है। उन्होंने वर्तमान स्थिति, शुरू होने व पूरा होने की समय-सीमा के साथ ही बजट के बारे में भी पूछा था।
विज्ञापन

सवाल के जवाब में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने स्थिति को स्पष्ट कर दिया। उन्होंने सदन में बताया कि फर्रुखाबाद और मैलानी पहले से कासगंज और बरेली के रास्ते मौजूदा रेलवे नेटवर्क से जुड़े हैं। संपर्कता को बेहतर बनाने के लिए जलालाबाद और शाहजहांपुर के रास्ते फर्रुखाबाद-मैलानी तक नई लाइन के लिए सर्वेक्षण किया था।
कम यातायात अनुमान के कारण इस परियोजना को आगे नहीं बढ़ाया जा सका है। उनके जवाब के बाद शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद के साथ मैलानी वालों को नई रेल लाइन पड़ने की उम्मीदों को झटका लगा है।
-
उस समय हमने रेल मंत्री से वार्ता की थी। उन्होंने स्वीकृति की बात कहते हुए पत्र भी जारी किया था। इस संबंध में सदन में भी प्रश्न भी उठाया था और रेल मंत्री से दोबारा वार्ता की। तब रेल मंत्री ने दो नदियों पर पुल बनाने में अधिक धनराशि खर्च होने की जानकारी दी थी। रेल लाइन में बजट की बाधा आ रही है। रेल लाइन को लेकर प्रयास खत्म नहीं हैं। यह जारी रहेंगे।
विज्ञापन

- अरुण सागर, सांसद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें