फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुख्यमंत्री से पैदल मिलने निकले गोरक्षक संघ के पदाधिकारी

विज्ञापन
मीरापुर कटरा में राष्ट्रीय गो रक्षक संघ के पदा​धिकारियों से वार्ता करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। मुख्यमंत्री को गोवंशीय पशुओं की दयनीय स्थिति से अवगत कराने के लिए कटरा से लखनऊ जाने के लिए निकली पैदल यात्रा अधिकारियों के आश्वासन पर वापस हो गई। सीओ सदर प्रयांक जैन के अनुसार ज्ञापन के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नौगवां स्थित राष्ट्रीय गोरक्षक संघ कार्यालय पर बुधवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने गोवंशीय पशुओं की दयनीय स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए पैदल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने का निर्णय किया था। बृहस्पतिवार को सिउरा मार्ग पर स्थित मां काली के मंदिर परिसर से मेन चौराहा तक नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया।
चौराहा स्थित ओवरब्रिज के नीचे तिलहर तहसीलदार दीपेंद्र कुमार तिलहर, सीओ ज्योति यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने राष्ट्रीय गोरक्षक संघ के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशवंत मैथिल, प्रदेशाध्यक्ष अजीत शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेश अवस्थी, नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार, सुरेश शर्मा, अमृता सिंह, आरती सिंह, प्रीति खत्री, दीपक आदि को रोककर वार्ता की।
विज्ञापन

लखनऊ की पैदल यात्रा को स्थगित करने के लिए कहा। इस बीच सभी ने सड़क हादसों में मरने वाले गोवंशीय पशुओं की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने एवं ट्रक चालकों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए मदनापुर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने की मांग की। अधिकारियों ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद सभी ने यात्रा स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें