फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग का गेट खराब होने से कॉशन देकर निकालीं ट्रेन

विज्ञापन
तिलहर में स्टेशन के समीप रेलवे क्रॉसिंग गेट खराब होने से क्रॉसिंग पार करने के लिए खड़े लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर। कुछ समय पहले इस रेलवे क्रॉसिंग पर इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाया गया था। इससे रेल प्रशासन सहित सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी राहत मिल गई थी। दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार रात किसी समय इलेक्ट्रॉनिक गेट की लाइन में फाल्ट आ गया।
विज्ञापन

इससे गेट बंद नहीं हो सका। इसके कारण क्रॉसिंग से निकलने वाली कई ट्रेनों को रोककर कॉशन लेकर गुजारना पड़ा। गेटमैन विनोद ने बताया कि रात तीन बजे के आसपास इलेक्ट्रॉनिक गेट बारिश से खराब हो गया था। बाद में अस्थायी गेट लगाया गया।
सुबह लगभग छह बजे किसी अज्ञात वाहन ने दक्षिण दिशा वाले गेट में टक्कर मारकर उसे टेढ़ा कर दिया। इसके बाद काफी मशक्कत करके ट्रेनों को गुजारा गया। शाम तक गेट ठीक नहीं हो सका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें