तिलहर में स्टेशन के समीप रेलवे क्रॉसिंग गेट खराब होने से क्रॉसिंग पार करने के लिए खड़े लोग। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। कुछ समय पहले इस रेलवे क्रॉसिंग पर इलेक्ट्रॉनिक गेट लगाया गया था। इससे रेल प्रशासन सहित सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों को काफी राहत मिल गई थी। दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण सोमवार रात किसी समय इलेक्ट्रॉनिक गेट की लाइन में फाल्ट आ गया।
इससे गेट बंद नहीं हो सका। इसके कारण क्रॉसिंग से निकलने वाली कई ट्रेनों को रोककर कॉशन लेकर गुजारना पड़ा। गेटमैन विनोद ने बताया कि रात तीन बजे के आसपास इलेक्ट्रॉनिक गेट बारिश से खराब हो गया था। बाद में अस्थायी गेट लगाया गया।
सुबह लगभग छह बजे किसी अज्ञात वाहन ने दक्षिण दिशा वाले गेट में टक्कर मारकर उसे टेढ़ा कर दिया। इसके बाद काफी मशक्कत करके ट्रेनों को गुजारा गया। शाम तक गेट ठीक नहीं हो सका था। संवाद