फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन में तकनीकी खराबी आने से दो घंटे की देरी से आई पद्मावत एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रसौली और बाराबंकी जंक्शन के बीच रविवार रात पद्मावत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से ट्रेन दो घंटे देरी से रात 12:42 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पहुंची। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन

पद्मावत एक्सप्रेस रविवार शाम 5:25 बजे फैजाबाद जंक्शन से रवाना हुई। शाम 6:49 बजे ट्रेन रसौली स्टेशन से आगे बढ़ी होगी तभी उसके इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसे ठीक होने में करीब दो घंटे लग गए। इसके बाद ट्रेन 6:58 बजे की जगह 8:47 बजे बाराबंकी जंक्शन पहुंची। इस तरह से दो घंटे की देरी से ट्रेन शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर रात 12:42 बजे आई। ट्रेन का निर्धारित समय 10:30 बजे होने से तमाम यात्री रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। जिनको दो घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खाली बैठकर समय गुजारना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि रसौली-बाराबंकी के बीच कोई तकनीकी खराबी आने की वजह से पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें