फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शपथ ग्रहण करेंगे नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हाल ही में हुए त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के अंतिम चरण में कराए गए ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में निर्वाचित हुए ब्लॉक प्रमुखों को डीएम इंद्र विक्रम सिंह के आदेशानुसार मंगलवार को सुबह दस बजे संबंधित ब्लॉक मुख्यालयों पर शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण करने के तुरंत बाद क्षेत्र पंचायतों की पहली बैठकें होंगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पद की सभी 15 सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते थे। दस विकास खंडों में ब्लॉक प्रमुखों का चुनाव निर्विरोध हुआ। बाद में भावलखेड़ा, जैतीपुर, सिंधौली, तिलहर और बंडा में गत दस जुलाई को चुनाव कराने पर वहां भी भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीत गए। इस तरह विकास खंड जलालाबाद से लता सिंह, कलान से रुचि वर्मा, मिर्जापुर से प्रियांशु रघुवंशी, कटरा-खुदागंज से अर्चना गुप्ता, पुवायां से नीलम देवी, खुटार से नमित दीक्षित, निगोही से सचिन वर्मा, ददरौल से मुनेश्वर दयाल, मदनापर से महेश पाल सिंह, कांट से श्रीदत्त शुक्ला, भावलखेड़ा से राजाराम, जैतीपुर से सपना कश्यप, सिंधौली से मछला सिंह, तिलहर से कविता यादव और बंडा से ओमकार ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुए।
यह सभी नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मंगलवार को शपथ लेकर नई सियासी पारी की शुरुआत करेंगे। डीएम ने बताया कि शपथ ग्रहण के तुरंत बाद क्षेत्र पंचायतों की बैठकें होनी हैं, जिनमेें क्षेत्र के विकास से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति दी जाएगी। इसे देखते शपथ ग्रहण समारोह में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आमंत्रित कर उनसे उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें