फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक लेने के कारण एक घंटे तक खड़ी रही आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस

विज्ञापन
ब्लॉक के कारण पं. रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-नई दिल्ली रेल मार्ग पर रोजा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर कार्य के चलते दो घंटे का ब्लॉक लिया गया। इसकी वजह से आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस एक घंटा और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 मिनट तक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। रविवार को दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक ब्लॉक लेकर रोजा स्टेशन के पास अपलाइन के रेलवे ट्रैक पर काम किया
विज्ञापन

गया। इस बीच कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस व आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस को पं. रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन पर रोक ली गईं। यात्रियों ने लोको पायलट और गार्ड से ट्रेनों के रोके जाने का कारण पूछा, जिस पर बताया गया कि स्टेशन मास्टर के आदेश पर चलाया जाएगा। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष में जाकर जानकारी ली, तो उन्होंने रेल पटरी पर कार्य चलने और कार्य समाप्ति के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू करने की बात कही।
शाम 4 बजे रेल पटरी पर काम खत्म हुआ। तब कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस चलाया गया। फिर आनंद विहार-जयनगर एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इस बीच कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 मिनट और आनंद विहा-जयनगर एक्सप्रेस एक घंटा खड़ी रही। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के चलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

रोजा के कार्यवाहक स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि रविवार को दो घंटे का ब्लॉक लिया गया था। इसके साथ ही दो मालगाड़ियों को जोड़कर चलाया जाना था। इसकी वजह से ट्रेनें कुछ देर के लिए रोकी गई। ब्लॉक खत्म होते ही ट्रेनों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें