फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से सस्ता ऑटो का किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन 13 माह बाद चली लेकिन किराया अधिक होने के कारण यात्री इससे सफर करना नहीं चाह रहे हैं। रोजा से सीतापुर तक करीब 300 लीटर डीजल खपत होती है। तीसरे दिन रविवार को रोजा में मात्र दो यात्रियों ने मैगलगंज जाने के लिए 40 रुपये का टिकट खरीदा।
विज्ञापन

यहां बताते चलें कि ट्रेन का टिकट रोजा से बरतारा 30 रुपये, रोजा से उचौलिया 30, रोजा से जंग बहादुरगंज 30, रोजा से जहानीखेड़ा 40, रोजा से मैगलगंज 40 और सीतापुर के लिए 45 रुपये है। वहीं दूसरी ओर सड़क मार्ग से रोजा से बरतारा का किराया 10 रुपये, रोजा से उचौलिया 15, रोजा से जंग बहादुरगंज 20, रोजा से जहानीखेड़ा 25 रुपये है। रेल का किराया अधिक होने के कारण अधिकतर ग्रामीण सड़क मार्ग से ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा से यात्रा कर रहे हैं। लॉकडाउन से पहले रोजा से जहानीखेड़ा 10 रुपये का किराया था लेकिन लॉकडाउन के बाद पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस बनाकर यात्रियों से अधिक किराया लिया जा रहा है। जिस कारण यात्री छोटी दूरी की यात्रा सड़क मार्ग से करना ज्यादा मुफीद समझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें