तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिउरा में घर के बाहर खेल रही बच्ची की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गांव सिउरा निवासी रामगोपाल की 11 वर्षीय पुत्री प्रभा देवी दोपहर के समय घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। बताते हैं इसी दौरान गांव का राममूर्ति लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए आ गया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से प्रभा देवी की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल हरपाल सिंह बालियान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। किशोरी के पिता रामगोपाल की तहरीर पर आरोपी ट्रैक्टर चालक राममूर्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।