फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का प्रेशर डाउन होने से रेल और सड़क यातायात रुका

विज्ञापन
रोजा में अटसलिया फाटक पर रुकी ट्रेन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अटसलिया स्थित रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 318 पर बृहस्पतिवार को मालगाड़ी का प्रेशर डाउन हो गया। इसकी वजह से हमसफर एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा। इस बीच 30 मिनट तक सड़क वाहन पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम पांच के करीब को रोजा डाउन यार्ड 26 नंबर लाइन से शाहजहांपुर की ओर जा रही मालगाड़ी जैसे ही अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग गेट नंबर 318 को पार किया, उसका प्रेशर गिर गया। इससे अप और डाउन दोनों लाइनें पर यातायात प्रभावित हो गया। बरेली की ओर से आ रही 03392 हमसफर एक्सप्रेस को आउटर पर रोकना पड़ा। ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रहीं। वहीं रेलवे फाटक बंद होने के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ। दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। कुछ देर बाद प्रेशर आने पर मालगाड़ी शाहजहांपुर की ओर रवाना हुई। इसके बाद हमसफर एक्सप्रेस को लखनऊ की ओर रवाना किया गया। दोनों ट्रेनें निकलने के बाद रेलवे फाटक को खोला गया और वाहन निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें