शाहजहांपुर। प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को परखा और संबंधितों को दिशानिर्देश दिए।
नोडल अधिकारी बृहस्पतिवार को खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचे। जहां पर नगर निगम की ओर से मंच को तैयार कराए जाने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री की गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने निर्माण कार्य को समय पूरा कराये जाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इसी से बहादुरपुरा में अग्निशमन के पास निर्माणाधीन आटोमैटिक ट्रांसफर स्टेशन, अंटा चौराहा स्थित आडोटोरियम का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रमुख सचिव व जिले के नोडल अधिकारी ने कार्यदायी संस्था को माह दिसंबर तक काम पूरा कराए जाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, सीडीओ प्रेरणा शर्मा, सिटी राजेेश कुमार आदि मौजूद रहे।
नगर आयुक्त ने नंदीशाला का किया निरीक्षण
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सिंचाई विभाग स्थित नंदीशाला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नंदीशाला में साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं नंदियों के लिए हरा चारा भूसा आदि की व्यवस्था की जानकारी ली। इस मौके पर नंदीशाला में साफ-सफाई और अधिक बेहतर रखने के लिए निर्देशित किया गया तथा नंदियों के लिए हरा चारा एवं भूसा पर्याप्त मात्रा में रखे जाने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय नंदीशाला में कार्य करने वाले कर्मचारी मौजूद रहे।