फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत एक्सप्रेस से टकराकर मवेशी की मौत, ट्रेन रुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रतापगढ़ से चलकर दिल्ली जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस सोमवार रात 11:50 बजे पर पंडित रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल पर पहुंची, तभी एक मवेशी ट्रेन से टकरा गया। मवेशी अपलाइन पर ट्रेन से टकराया और डाउन लाइन पर गिरा, जिससे ट्रैक बाधित हो गया।
विज्ञापन

ट्रेन के चालक नंदलाल दास ने मवेशी टकराने की सूचना गार्ड, स्टेशन मास्टर व कंट्रोल रूम को दी। सावधानी बरतते हुए चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और उसके बाद इंजन को चेक किया। इंजन में फंसे मवेशी के अवशेष को निकाला। करीब तीन मिनट बाद चालक ट्रेन को लेकर रवाना हो गया। वहीं कंट्रोल रूम के आदेश पर आनंद विहार से चलकर सुल्तानपुर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन पर रोका, उसके बाद कॉशन देकर रवाना कर दिया। बाद में सफाई कर्मचारियों ने ट्रैक को साफ किया। इसके बाद ट्रेनों ने रफ्तार भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें