फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लिपुलेख-भिंड हाईवे के हमजापुर चौराहे पर डग्गामार वाहनों से लग रहा जाम

विज्ञापन
निगोही के हमजापुर चौराहे पर ई-बस के आगे खड़े डग्गामार वाहन। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ईओ ने कहा-जल्द हटाया जाएगा अतिक्रमण विरोधी अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
निगोही। कस्बे के बीच से निकले लिपुलेख-भिंड हाईवे के हमजापुर चौराहे पर डग्गामार वाहनों का सुबह से शाम तक जमावड़ा लगे रहने से वहां की एक लेन पर यातायात बाधित होने से जाम की समस्या बढ़ गई है।
ई-रिक्शा, टाटा मैजिक, इको वैन आदि वाहन हाईवे की एक लेन पर आड़े-तिरछे रोक दिए जाने से राहगीरों के निकलने को जगह नहीं बचती। लोग दूसरी लेन से निकलने केा प्रयास करते हैं और इससे सामने से आ रहे वाहनों से हादसा होने का खतरा बना रहता है। हमजापुर चौराहे से शाहजहांपुर, तिलहर, पुवायां और बीसलपुर मार्ग चलने वाले ऑटो, ई-रिक्शा आदि सवारी वाहनों का कब्जा रहने से चौराहे के 100 मीटर पहले से लेकर कैमुआ पुल तक करीब एक किमी के दायरे में आए दिन जाम लगना आम बात हो गई है। इन्ही मार्गों पर कस्बे के तीन इंटर कॉलेज और एक डिग्री कॉलेज होने से जाम में छात्र-छात्राएं भी परेशान होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चौराहे के कुछ दुकानदार ठेले वालों से मासिक वसूल कर उन्हें अपनी दुकानों के सामने ठेले लगाने की अनुमति देकर जाम की समस्या को बढ़ावा दे रहे हैं। ईओ सत्येंद्र प्रकाश के अनुसार हाईवे की पटरी नगर पंचायत की संंपत्ति है और उसे कब्जामुक्त कराने के लिए पुलिस के सहयोग से जल्द अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत हमजापुर चौराहे से डग्गामार वाहन भी हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें