तिलहर में एनटीए का पुतला दहन करते विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर। नीट-यूजी निरस्त होने के विरोध में तिलहर के बिरियागंज चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) का पुतला जलाकर विरोध जताया।
शुक्रवार सुबह दस बजे एबीवीपी कार्यकर्ता एकत्र हुए और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया। शाहजहांपुर विभाग के विभाग संयोजक हर्षिल ठाकुर के नेतृत्व में पुतला जलाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं से मेहनती छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष मिश्रा ने कहा कि देशभर में लाखों विद्यार्थी दिन-रात मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं।
परिषद ने मांग की कि मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। नगर मंत्री वैभव मिश्रा,दिव्यांश अग्रवाल, सारांश गुप्ता, राहुल राठौर, राहुल गंगवार, अली खान, दीपक मिश्रा आदि मौजूद रहे।