फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम की समस्या का हल हो

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जलालाबाद में लगने वाले जाम समेत चार समस्याओं के निराकरण कराने की मांग को लेकर भाजपा पदाधिकारी ईओ डीएस वर्मा से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में समस्याओं के तत्काल निस्तारण न होने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि नगर में जाम लगने की समस्या गहराती जा रही है जिससे आम नागरिक तंग आ चुका है। खंडहर रोड पर मंडी गेट के सामने पालिका की खाली पड़ी जमीन पर बोर्ड द्वारा पार्किंग स्थल बनवाने का प्रस्ताव पास किया जा चुका है। पार्किंग स्थल बन जाने से इस रोड पर जाम से छुटकारा दिलाया जा सकता है।
इसके अलावा ज्ञापन में कई मोहल्लों में पानी की सप्लाई न पहुंचने की शिकायत है। कहा गया कि पानी न पहुंचने से बड़ी संख्या में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इसके अलावा पिटारमऊ रोड सहित कई अन्य मोहल्लों में पालिका की खराब पड़ी लाइट को सही करवाने तथा पालिका की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की मांग भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालो में भाजपा के नगर अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, महामंत्री वैभव त्रिवेदी, नामित सभासद गौरव राघव समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें