फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुलासनगरा फाटक पर जाम से बुरा हाल.. ओवरब्रिज निर्माण की कछुआ चाल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा इलाके में स्थित हुलासनगरा रेलवे फाटक पर जाम की विकट समस्या है। हर दिन शायद ही कभी ऐसा होता हो जो इधर से गुजरने वाला बगैर जाम में फंसे निकल पाता हो। बावजूद इसके हुलासनगरा ओवरब्रिज का निर्माण कछुआ चाल से चल रहा है। ऐसे काम चला तो जाम से मुक्ति पाने के लिए राहगीरों को लंबा इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

हुलासनगरा रेलवे फाटक पर जाम की समस्या दशकों पुरानी है। वर्ष 2011 में हाईवे चौड़ीकरण के साथ हुलासनगरा में ओवरब्रिज निर्माण शुरू हुआ तो लोगों को लगा था कि अब रेलवे फाटक पर रोज-रोज लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। मगर ऐसा नौ साल बाद भी नहीं हो पाया। दरअसल, हाईवे और ओवरब्रिज निर्माण का काम ऐरा कंपनी ने शुरू किया था। शुरूआत काफी तेज रही। कंपनी ने रेलवे लाइन के दोनों ओर पिलर खड़े कराए थे। मगर उसके बाद ऐरा कंपनी को काम छोड़ना पड़ा। उसके बाद नेशनल हाईवे और ओवरब्रिज का निर्माण कार्य कई साल तक लटका रहा। अब हुलासनगरा ओवरब्रिज निर्माण का ठेका पूजा रोड लाइंस को दिया गया है। पिछले करीब ढाई महीने से ओवरब्रिज निर्माण हो है। ढाई महीने में दोनों सर्विस रोड भी नहीं बन पाई है। जबकि ओवरब्रिज के साथ हुलासनगरा गांव के आने जाने के लिए अंडरपास भी बनना है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए एक साल का समय तय किया गया है। इस कछुआ चाल से साढ़े नौ महीने में ओवरब्रिज पूरा होना मुश्किल लगता है। हालांकि कंपनी के अधिकारी तय समय में निर्माण कार्य को पूरा करने का दावा कर रहे हैं।
ओवरब्रिज के लिए सामान जुटाने में इतना वक्त व्यतीत हो गया। अभी खेतों में धान की फसल खड़ी है। इसलिए मिट्टी नहीं मिल पा रही है। खेत खाली होने पर बहुत जल्द मिट्टी का काम पूरा करने के बाद तय समय में ओवरब्रिज का निर्माण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशील शर्मा, सर्वे इंजीनियर, पूजा रोड लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें