फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हाईवे के अंडरपास में जलभराव से प्रभावित हुआ आवागमन

विज्ञापन
तिलहर के सरायू अंडरपास में हुआ जलभराव। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सरयू पुलिया के पास बनाए गए अंडरपास में बारिश का पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। अंडरपास में जलभराव से राहगीरों समेत वहां से निकलने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की शाम नगर के कमलेश गुप्ता, लिटिल गुप्ता, राजीव कुमार, ऋषि शर्मा, बबलू यादव आदि एनएचएआई के नियंत्रण कक्ष जाकर संबंधित अधिकारियों से मिले और उनसे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। लोगों के अनुसार, कई बाइक चालक और छात्र-छात्राएं वहां गिरकर घायल हो चुके हैं। एनएचएआई के नियंत्रण अधिकारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि अंडरपास में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए जल्द ही टीम को भेजकर पानी की निकासी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें