फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: यातायात ध्वस्त, जाम में फंसी रही एंबुलेंस

Tue, 24 Dec 2024 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अंटा चौराहा मार्ग पर अटल ऑडिटोरियम के सामने जाम में फंसी एंबुलेंस। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को पूरे दिन कई जगहों पर मरम्मत का कार्य हुआ। इस वजह से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। पूरे दिन कई स्थानों पर जाम लगने से वाहन फंसने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। वाहनों से लेकर एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही।
विज्ञापन

सुबह से ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। इमली रोड से कचहरी ओवरब्रिज की तरफ जाने वाले मार्ग पर मरम्मत का कार्य होने के चलते वाहनों की लाइन लग गई। इसके चलते पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के सामने सड़क पर जाम लग गया। कुछ देर में वाहनों की लंबी लाइन लगने से लोग परेशान हो गए। उसी समय स्कूलों का अवकाश होने पर बच्चे भी जाम में फंस गए। यहां पर तैनात होमगार्ड जाम खुलवाने में असमर्थ नजर आया। इसी तरह मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित अटल ऑडिटोरियम के सामने जाम की स्थिति बन गई। यहां पर एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। अन्य वाहन भी जाम में फंसे रहने से लोग परेशान होते रहे।
-
पेड़ों की कटाई के चलते तीन घंटे बंद रही बिजली
-राज्यपाल के कार्यक्रम को देखते हुए सड़क किनारे पेड़ों की कटाई और छटाई का कार्यक्रम चला। इस बीच गोविंदगंज उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति सोमवार को दोपहर में ठप हो गई। दो बार वन विभाग की टीम ने शट डाउन लेकर कार्य कराया। बिजली जाने से लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें