फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरातें बजा रहीं यातायात व्यवस्था का बैंड

Mon, 25 Nov 2024 03:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
लाल इमली चौराहा घंटाघर मार्ग पर बरात निकलने के दौरान लगा लंबा जाम। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सहालग में महानगर की सड़कों पर निकल रहीं बरातों ने यातायात व्यवस्था का बैंड बजा दिया है। जाम के झाम से लोगों को बचाने के लिए प्रशासन ने कोई कार्ययोजना तक नहीं बनाई है। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं, यातायात पुलिस मैरिज लाॅन संचालकों पर जाम का ठीकरा फोड़ रही है।
विज्ञापन


12 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से मांगलिक कार्य शुरू हो गए हैं। इसके बाद से पड़ रहे शुभ मुहूर्त पर शादियों का दौर लगातार जारी है, जो फरवरी तक चलेगा। बावजूद, यातायात पुलिस ने बरातें निकलने के दौरान यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कोई भी योजना तैयार नहीं की है।
23 नवंबर को विवाह की बड़ी लग्न थी। इस वजह से शहर में रात में सड़कों पर कई बरातें निकलीं। सबसे ज्यादा लाल इमली चौराहा से घंटाघर और चौक मार्ग के मैरिज लॉन में शादियों आयोजन थे। इन मार्गों पर बरातें निकलने से कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। इसमें प्रमुख रूप से अंजान चौकी, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के सामने, मालखाना मोड़ और कच्चा कटरा मोड़ पर बरात के पीछे वाहन चालक फंसे रहे। कुछ बाइक व स्कूटी वालों ने अपने गंतव्य तक जाने के लिए गलियों से निकलना उचित समझा, लेकिन बाकी लोगों को दुश्वारी झेलनी पड़ी। जाम को खुलवाने के लिए यातायात पुलिस व होमगार्ड भी कहीं दिखाई नहीं दिए।
विज्ञापन

-

अतिक्रमण भी बन रहा बाधक

शादियों के सीजन में शहर की सड़कें शाम छह से रात 12 तक शहर गुलजार रहती हैं। रात करीब 10 बजे तक दुकानें भी खुली रहती हैं। दुकानदार अपनी दुकानों का सामान रोड तक रखते हैं। इस वजह से सड़कें संकरी हो जाती है। ऐसे में बैंड-बाजा के साथ निकलने वाली बरात के दौरान सड़कों पर वाहनों के गुजरने की जगह तक नहीं बचती है।

-

मैरिज लॉन संचालकों को बरात आने पर जाम नहीं लगने के लिए पूर्व में निर्देशित किया जा चुका है। यदि जाम लग रहा है तो थाना प्रभारियों के माध्यम से बैंड संचालकों को निर्देशित कराया जाएगा।

- पंकज पंत, सीओ सिटी
-
बरात निकालने के दौरान सड़क पर जाम की समस्या खड़ी न हो, इसके लिए प्रशासन की तरफ से कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। इस तरह की गाइडलाइन जारी होनी चाहिए, जिससे उसका अनुपालन करने के लिए बैंड संचालक के साथ ही वर पक्ष के लोग भी सर्तकता बरतें। - महबूब अली, बैंड संचालक, लाल इमली चौराहा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें