शाहजहांपुर। जीएसटी अधिकारियों और व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से पुराने बकाया कर पर लागू ब्याज मुक्त योजना की जानकारी व्यापारियों को दी गई।
विज्ञापन
जीएसटी विभाग के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कमिश्नर प्रवेश कुमार तोमर ने बताया कि जीएसटी लागू होने से पहले वैट और व्यापार कर के समय का बकाया होने पर सरकार ने व्यापारियों को राहत देने के लिए ब्याज मुक्त योजना लागू की है। इससे पुराने बकाये का भुगतान करने वाले व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि व्यापारी हमेशा विभाग का सहयोग करते हैं, लेकिन मोबाइल टीम छोटी-मोटी लिपिकीय गलतियों पर भी माल जब्त कर व्यापारियों को परेशान करती हैं। नगराध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि कई व्यापारियों का बकाया जमा होने के बाद भी विभागीय रिकॉर्ड में धनराशि बकाया दिखाई जा रही है। बैठक में धर्मपाल रैना, नाजिम खां, रोहित अग्रवाल, सुल्तान अहमद, कमाल फहीम, शहबाज खां आदि मौजूद रहे।