बहादुरगंज स्थित उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र इकाई के कार्यालय में जानकारी देते महानगर अ
- फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उप्र की जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष सौमित्र गुप्ता की अध्यक्षता में बहादुरगंज स्थित जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर जीएसटी की विसंगतियों, महंगाई, रसोई गैस, बिजली समेत कई मुद्दों को लेकर जल्द ही जिला मुख्यालय स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
व्यापारियों न कहा कि स्मार्ट मीटर वापसी पर सरकार का निर्णय जनता और व्यापारी दोनों के हित में रहा। अब जीएसटी विभाग व विद्युत निगम की मनमानी के विरुद्ध आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर ने बताया कि जुलाई के अंत तक प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल का दौरा तय है। उनके आने पर व्यापारी सम्मेलन की तैयारी है। इस दौरान जिला महामंत्री सुशील गुप्ता, अजय गुप्ता, हाश्मि शाह, जुबैर खान, पवन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद