फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: किशोरी के साथ पार्टी करते पकड़े गए दस युवकों का शांतिभंग में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। पुवायां मार्ग पर शराब की भट्ठी के पीछे एक घर में बृहस्पतिवार की शाम किशोरी के साथ बिरियानी और बियर की पार्टी करते पकड़े गए दस युवकों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। इस बीच, किशोरी को हरियाणा से आए उसके पिता अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय योगी सेना के मंडल संयोजक जितेंद्रनाथ की शिकायत पर पुलिस ने बताए गए मकान पर छापा मारकर वहां पार्टी कर रहे युवकों को किशोरी के साथ पकड़़ा था। पुलिस की सूचना पर शुक्रवार को हरियाणा से यहां पहुंचे किशोरी के पिता ने थाने में हिरासत में लिए गए दो युवकों पर यह कहते हुए कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया कि उनसे पारिवारिक रिश्ते हैं और उनकी पुत्री उन्हें अपना भाई मानती है। इस पर पुलिस ने बताए गए दोनों युवकों को हिरासत से मुक्त कर दिया। सीओ शुभम वर्मा ने बताया कि हिरासत में लिए गए दस अन्य युवकों से पूछताछ में कोई ठोस तथ्य नहीं मिलने पर उनका शांतिभंग में चालान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें