फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारी स्वाभिमान यात्रा 25 को आएगी, कई जगह होगा स्वागत

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बाजार में व्यापारियों से संपर्क करते उप्र उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के पदा​
विज्ञापन
0 यात्रा की सफलता के लिए व्यापारियों ने जनसंपर्क किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट की बैठक में 25 सितंबर को आने वाले व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के संबंध में चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि पिछले 50 वर्ष से व्यापारी समाज धार्मिक एवं राजनीतिक यात्राओं का स्वागत करता रहा है। इस बार व्यापारी समाज की स्वयं की स्वाभिमान यात्रा पूरे प्रदेश में जा रही है। इस संबंध में व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे हरदोई से शाहजहांपुर यात्रा पहुंचेगी। इसका स्वागत हथौड़ा चौराहा पर किया जाएगा। वहां से लोधीपुर, खिरनी बाग चौराहा, कचहरी होते हुए गोविंदगंज रेलवे फाटक पर लाया जाएगा।
विज्ञापन

वहां से सदर बाजार होते हुए कच्चा कटरा, कोतवाली, छोटा चौक चारखंबा से गर्रा फाटक होते हुए बंगला सरोदी में मैरिज लॉन में स्वागत समारोह होगा। रात में सात से दस बजे तक व्यापारी सम्मेलन होगा।
विज्ञापन

बैठक के बाद व्यापारियों ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस मौके पर जिला महामंत्री नाजिम खां, नगराध्यक्ष संजीव राठौर, महामंत्री अतुल गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सेठी, प्रेम नारंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें