फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शुल्क के खिलाफ लामबंद हुए व्यापारी, कई मंडियां रहीं बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंडी शुल्क को लेकर आढ़ती लामबंद होनेे लगे हैं। शुक्रवार को जिले की कई मंडियां बंद रहीं। आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रोजा मंडी में शुक्रवार को भी आढ़तियों की हड़ताल जारी रही। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता शुक्रवार को रोजा मंडी अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। आढ़तियों ने धरना प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडी सचिव को सौंपा गया। इस मौके पर उमाशंकर गुप्ता, शिव गोपाल गुप्ता, सचिन बाथम आदि रहे
तिलहर में गल्ला व्यापारियों ने शुरू की हड़ताल
तिलहर। मंडी शुल्क के विरोध में तिलहर के आढ़तियों ने शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी और धरना प्रदर्शन किया। अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने मंडी समितियों के बाहर क्रय विक्रय पर शुल्क खत्म कर दिया है, लेकिन मंडी के अंदर अनाज क्रय विक्रय करने पर समस्त शुल्क पहले की तरह ही जारी हैं, जो लाइसेंसधारी व्यापारियों के हित में नहीं है। उन्होंने मंडी शुल्क खत्म करने की मांग की। इनमें प्रदीप कुमार गुप्ता, संजय गुप्ता ओम प्रकाश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालाबाद में व्यापारियों ने की हड़ताल, एसडीएम को दिया ज्ञापन
जलालाबाद। मंडी शुल्क के विरोध में जलालाबाद के आढ़ती भी हड़ताल में शामिल हो गए हैं। शुक्रवार को जलालाबाद मंडी पूरी तरह बंद रही और उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन दिया। में कहा गया है कि जो व्यापारी मंडी में अपना कारोबार संचालित कर रहे हैं, उनसे सरकार मंडी शुल्क के साथ यूजर टैक्स वसूलने की तैयारी में है। जबकि मंडी से बाहर खरीद फरोख्त करने पर यह टैक्स नहीं लगेगा, जिससे उन सभी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यहां के आढ़ती शनिवार को भी हड़ताल पर रहेंगे। ज्ञापन देने वालों में विजय मिश्रा, संजीव गुप्ता, कमलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें