फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारियों ने दुर्गा एन्क्लेव के सामने नाला निर्माण कराने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला स्तरीय व्यापार बंधु समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। व्यापारियों ने दुर्गा एन्क्लेव स्टेट कॉलोनी के सामने नाला निर्माण कराने की मांग की। डीएम ने जिला पंचायत के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और पूरे शहर में नियमित रूप से फॉगिंग कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बहादुरगंज क्षेत्र में स्थित फव्वारे के समीप मौजूद पुराने पेड़ के कारण यातायात प्रभावित होने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने संबंधित विभाग को पेड़ हटाने के लिए कहा। व्यापारियों ने बताया कि बहादुरगंज क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था न होने से आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
डीएम ने शौचालय बनाने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। व्यापारियों ने बिना अनुमति विद्युत विभाग की ओर से भार बढ़ाने की शिकायत की। इस पर डीएम ने हेल्पलाइन नंबर 1912 पर सूचना देने की सलाह दी। डीएम ने शहर में लगाए गए अवैध विज्ञापनों और होर्डिंग्स के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें