29 जून को अमर उजाला में प्रकाशित खबर।
शाहजहांपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशन के मुख्य भवन के सुंदरीकरण के दौरान कार्यालयों की खिड़कियों पर लगाए गए शीशों से उमस बढ़ने पर कर्मचारियों की नाराजगी के बाद उन्हें हटा दिया गया है। इससे कर्मियाें को राहत मिली है।
सुंदरीकरण के नाम पर खिड़कियों पर शीशे लगाए जाने से अधिकारियों-कर्मचारियाें के कार्यालयों में गर्मी बढ़ गई थी। वहां बैठना मुश्किल हो गया था। इसे लेकर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से शिकायत भी की गई थी। कर्मियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए अमर उजाला में 29 जून को खबर प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए रेलवे के अफसरों ने बृहस्पतिवार को अफसरों व कर्मियों के दफ्तर की दिशा के सात शीशे हटाकर राहत दी। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि शीशे लगे होने से कार्यालय में गर्मी के बारे में अफसरों को जानकारी दी गई थी। इसके बाद शीशे हटा दिए गए हैं।
29 जून को अमर उजाला में प्रकाशित खबर।