फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: व्यापारियों ने एमडीआर पर पुनर्विचार की उठाई मांग

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने प्रस्तावित एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) व्यवस्था में व्यापारियों के हित में पुनर्विचार करने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

इसमें कहा गया कि हाल में यूपीआई लेन-देन पर एमडीआर व्यवस्था के तहत 2000 रुपये से अधिक के कुछ ट्रांजक्शन पर चार प्रतिशत एमडीआर और निर्धारित श्रेणियां में अन्य दरें लागू किया जाना प्रस्तावित है। व्यावहारिक परिस्थितियों में एमडीआर का प्रभाव छोटे और मध्यम व्यापारियों पर भी पड़ सकता है इसलिए इस दोबारा विचार किया जाए।
इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री नाजिम खां, नीरज गुप्ता, सतनाम चावला, अतुल गुप्ता, राधेश्याम, मोहम्मद शहनाज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें