फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली ट्रेड मेला शुरू

Fri, 20 Feb 2015 11:52 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिएटिव आर्ट मैनेजमेंट ग्रुप और रॉयल इवेंट्स एंड प्रमोशन के संयुक्त रूप से टाउनहाल के शहीद द्वार मैदान में ट्रेड फेयर (होली मेला) शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तनवीर खां ने किया।
विज्ञापन

दो मार्च तक चलने वाले होली मेला का उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि चेयरमैन खां ने कहा कि ट्रेड फेयर से नगर ही नहीं, बल्कि जनपदवासियों को होली की खरीद एक ही स्थान पर करने का मौका मिलेगा। लोगों को डेकोरेशन से लेकर अन्य जरूरी आइटम एक ही स्थान पर मिलने से समय की भी बचत होगी। मेला आयोजक विनय दुबे ने बताया कि ट्रेड फेयर में फूड प्लाजा के साथ फैंसी ज्वैलरी, क्राफ्ट बाजार, लकड़ी का फैंसी फर्नीचर, परदे, दरी, खिलौने, जैकेट, रेडीमेड कपड़े और घर का सजावटी सामान मिलेगी।
प्रबंध निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने बताया कि ग्राहकों के मनोरंजन के लिए प्रतिदिन शाम को नृत्य, गायन और मॉडलिंग प्रतियोगिता भी होगी। इस अवसर पर रनवीर सिंह, अंशुल सक्सेना, मनोज मंजुल, गौरव दुबे, संजय श्रीवास्तव, रजत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें