जैतीपुर। तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर खेड़ाबझेड़ा गांव के पास शनिवार शाम रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया गया।
तिलहर थाना क्षेत्र के निवियापुर निवासी रूपवती अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से दातागंज क्षेत्र के हाशिमपुर गांव में नामकरण संस्कार में शामिल होने छोछक गांव जा रही थीं। शनिवार शाम करीब पांच बजे खेड़ा बझेड़ा के पास जैतीपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस से ट्रॉली में लग गई। चालक विपिन ने ट्रैक्टर को संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह खाई में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। खाई में पहले से भरी गटर की गंदगी में महिलाएं और बच्चे सन गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकलवाया। तीन गंभीर घायलों को एंबुलेंस से बरेली भेजा गया, जबकि अन्य का प्राथमिक उपचार कराकर घर भेज दिया गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
जैतीपुर में खेड़ा बझेड़ा गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली। संव
जैतीपुर में खेड़ा बझेड़ा गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से खाई में गिरी ट्रैक्टर ट्रॉली। संव