फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंडा में गड्ढे में पहिया पड़ने से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
कलान के गांव बाराकलां में दुकान में घुसी अनियंत्रित डीसीएम। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। दलेतापुर गांव के पास सोमवार रात गड्ढे में पहिया जाने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर मदारपुर बैबहा गांव निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम की मौत हो गई। पुलिस ने उनकी पत्नी ऊषा देवी की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, राधेश्याम गांव के बरियार सिंह के साथ मजदूरी करते थे। सोमवार देर शाम चालक बरियार सिंह गेहूं काटकर ट्राॅली में भरकर बंडा बाजार के लिए आ रहे थे। राधेश्याम ट्रॉली पर बैठे हुए थे। गांव दलेलापुर के पास पहुंचते ही गड्ढे में पहिया पड़ने से ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गई और राधेश्याम दब गए।
करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने गेहूं को हटाकर राधेश्याम को बाहर निकाला। उन्हें सरकारी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी ऊषा देवी ने चालक पर तेज गति व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय ने बताया ऊषा देवी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

-
मिठाई की दुकान में घुसी डीसीएम, बाल-बाल बचे लोग



कलान। ग्राम बाराकला में मंगलवार सुबह अनियंत्रित हुई डीसीएम सुशील कुमार गुप्ता की मिठाई की दुकान में घुस गई। वहां पर खड़े लोग बाल-बाल बच गए। दुकान का काउंटर टूट गया। वहीं, हाईवे किनारे सवारी के इंतजार में खड़े लोग इधर-उधर भाग खड़े हुए। थाना प्रभारी शिवदीन वर्मा ने बताया कि बाराकला पुलिस चौकी में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद

कलान के गांव बाराकलां में दुकान में घुसी अनियंत्रित डीसीएम। स्रोत : जागरूक पाठक

कलान के गांव बाराकलां में दुकान में घुसी अनियंत्रित डीसीएम। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें