फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र की मौत  

Fri, 30 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुक स्टॉल पर पेन-कापी लेने जा रहा साइकिल सवार नौ वर्षीय छात्र की शुक्रवार शाम चार बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। मौके पर जमा हुई भीड़ ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सुराही निवासी नन्हकू का नौ वर्षीय पुत्र रोविंद जो गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र है। शुक्रवार को पितृ विसर्जन का अवकाश होने के कारण साइकिल से पेन और कापी लेने के लिए खुदागंज आ रहा था। ग्रामीण बैंक के सामने अचानक साइकिल समेत रोविंद ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। ट्रैक्टर छोड़कर भाग रहे नबी रजा खां पुत्र हामिद रजा खां निवासी गांव खटेली थाना फरीदपुर जनपद बरेली को ग्रामीणों ने पकड़कर बुरी तरह पिटाई कर दी। खबर मिलते ही थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गये और भीड़ के हुजूम में फंसे चालक नवी रजा खां को पकड़कर हवालात में डाला। मृतक रोविंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रोविंद की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
ट्रैक्टर खाई में पलटा छह लोग घायल       
तिलहर। निगोही मार्ग पर डेयरी से घूरा लेकर जा रहे ट्रैक्टर ने सामने से आ रही डग्गामार गाड़ी को बचाने का प्रयास किया। इससे असंतुलित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। हादसे में ट्रॉली में बैठे छह लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने बमुश्किल ट्रॉली से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घायल होने वालों में जोगीपुर निवासी आर्यन सिंह, जयराम, मानसिंह, राधेश्याम, सनलाल, हीरा लाल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें