फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मस्जिद की दीवार में घुसा ट्रैक्टर, हादसा बचा

Sat, 09 Mar 2024 01:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा। जुमे की नमाज के दौरान रेलवे स्टेशन स्थित मस्जिद में गिलेंडर लगा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घुस गया, जिससे मस्जिद की दीवार और इमाम की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित मस्जिद के सामने नई लूप लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां ट्रैक्टर गिलेंडर से भूमि को समतल किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर 12:30 जुमे की नमाज के लिए अजान हो रही थी। मस्जिद के अंदर काफी नमाजी मौजूद थे, तभी रेलवे की लूप लाइन के लिए भूमि को समतल करने वाला गिलेंडर ट्रैक्टर का चालक जितेंद्र दुबे संतुलन खो बैठा और मस्जिद की दीवार में जा घुसा। दीवार गिरने से नमाजियों में खलबली मच गई। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लिया। इसके बाद नमाजियों को समझा-बुझाकर जुमे की नमाज अदा कराई। प्रभारी निरीक्षक गौरव त्यागी ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा था। इसके अलावा चालक का कोई और उद्देश्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें