फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत, गुस्साए पल्लेदारों ने मंडी गेट पर लगाया ताला, सड़क पर जाम

Wed, 14 Oct 2026 01:59 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर में बुधवार सुबह किसी वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए पल्लेदारों ने मंडी समिति के मुख्य गेट पर ताला लगाकर शाहजहांपुर-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने पल्लेदारों को कराया शांत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर कस्बा के मोहल्ला इमली निवासी 40 वर्षीय फुरकान की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद पल्लेदारों ने मंडी समिति के मुख्य गेट पर ताला डालकर जाम लगा दिया। हादसे के बाद शाहजहांपुर से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। जाम में काफी देर तक वाहन फंसे रहे। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक फुरकान ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंडी में गल्ला ढुलाई का काम करते थे। बुधवार सुबह पांच बजे किसी वाहन की टक्कर लगने से वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। 

पल्लेदारों ने सड़क पर किया हंगामा 
इसी दौरान मंडी समिति के पास पल्लेदारों ने मुख्य गेट पर ताला लगाते हुए सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। गुस्सा बढ़ता देखकर पुलिस ने संदेह के आधार पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया। मंडी गेट पर ताला पड़ने के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इसके चलते लोगों को दुश्वारी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


पुलिस के समझाने पर करीब आठ बजे मंडी गेट का ताला खोला गया। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें