फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शाहजहांपुर में गूगल मैप ने दिखाया रास्ता... 15 फीट नीचे खाई में उतरी टूरिस्ट बस, मची चीख-पुकार

Thu, 27 Nov 2025 08:27 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

तिलहर से निगोही मार्ग पर गांव डडिया के पास नेपाल बॉर्डर से पंजाब जाने वाली 50 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। चालक गूगल मैप पर रूट देखकर बस चला रहा था। हादसे के बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
सड़क से खाई में उतरी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर में गूगल मैप पर शॉर्टकट के चलते नेपाल बॉर्डर से पंजाब जा रही सवारियों से भरी टूरिस्ट बस बृहस्पतिवार तड़के डडिया बाजार के पास खाई में उतर गई। हादसे में पांच यात्रियों को चोटें आईं हैं। जानकारी मिलने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके का निरीक्षण किया। बता दें कि 24 नवंबर 2024 को गूगल मैप के सहारे कार से जा रहे तीन लोगों की बदायूं के दातागंज में रामगंगा नदी में गिरने से मौत हो गई थी। 

विज्ञापन


बुधवार को नेपाल बॉर्डर के कृष्णानगर से 56 यात्रियों को टूरिस्ट बस से लेकर पंजाब के मानसा जिले के बिकी थाना क्षेत्र के गांव फोड़लाकला का रहने वाला चालक मनदीप सिंह रवाना हुआ था। इनमें महिलाएं, बच्चे और पुरुष शामिल थे। बस को बलरामपुर होते हुए चंडीगढ़, पंजाब जाना था। चालक गूगल मैप के जरिये बस को चला रहा था। बृहस्पतिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे निगोही से शॉर्ट कट के फेर में मनदीप रास्ता भटक गया।

विज्ञापन

15 नीचे खाई में उतरी बस 
चालक के अनुसार, गूगल मैप में शाहजहांपुर होते हुए हाईवे से जाने का रास्ता दिख रहा था, लेकिन चालक ने बस को तिलहर-निगोही मार्ग पर घुमा दिया। यह रास्ता बंद होने के साथ ही भारी वाहनों के लिए ठीक नहीं है। मार्ग से भटकने के चलते डडिया मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर 15 फिट नीचे खाई में उतर गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। पांच यात्रियों को चोट आई, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया। तिलहर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह एसपी राजेश द्विवेदी ने मौके का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। यात्री व चालक सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें