फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में सड़क हादसा: अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, 61 लोग घायल, पांच गंभीर

Fri, 08 Nov 2024 12:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

Road Accident in Shahjahanpur: रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं की बस शाहजहांपुर जिले के मीरानपुर कटरा में रोडवेज बस से टकरा गई। हादसे में दोनों बसों में सवार 61 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे चल रही साहिबाबाद डिपो की बस से टकरा गई। हादसा शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में गुजरात के 45 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। रोडवेज बस में सवार 16 यात्रियों को मामूली चोट आई है।

विज्ञापन


गुजरात के अहमदाबाद के 65 श्रद्धालु बस में सवार होकर हरिद्वार गए थे। वहां से अयोध्या के लिए रवाना हुए थे। देर रात में एक स्थान पर रुककर खाना भी खाया था। बस को अहमदाबाद निवासी दुर्गेश सिंह चला रहा था। शुक्रवार करीब चार बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर फीलनगर गांव के पास बस के आगे चल रही साहिबाबाद डिपो की बस के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। 

UP News: अवैध संबंध, अश्लील फोटो... खौफनाक अंजाम, प्रेमिका ने पति संग मिलकर की थी मुशाहिद की हत्या
विज्ञापन


इससे श्रद्धालुओं की बस पलटते बची और आगे चलने वाली बस से टकरा गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। श्रद्धालुओं के साथ साहिबाबाद डिपो की बस में सवार 16 यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य को शुरू कराया। घायलों को सीएचसी भेजा गया। हालत गंभीर होने पर हंसा बेन, जाग्रति बेन, सुदा बेन, आरती कुमारी, महेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

ये हुए घायल
गुजरात की बस में सवार जिला अहमदाबाद के सोलापुर थाना क्षेत्र के निवासी महेंद्र सिंह, हंसा बेन पत्नी हरसत बेन जानी, जाग्रति बेन पत्नी नरेंद्र बेन, सुदाबेन पत्नी जैन सिंह, विजय त्रिवेणी, नरेश बाई, रानियापी व साबरमती पुत्री नरेश बाई, मधुबेन पत्नी बाबू बेन, तारा बेन पत्नी बल्लभ दास, भावना बेन पत्नी मानू बेन, ओखला बेन पत्नी मनसुख बेन, भारती बेन पत्नी गणपत बाई गोयल, रामा बेन पत्नी कृष्णा बेन पारस, शंभू पारस, सूर्या बेन पत्नी महेश्वरी बेन, महेश बाई, आशा पत्नी क्यूरदानी, खुशबू पुत्री क्यूरदानी, मार्गी पत्नी हरीश कुमार, मुस्कान पुत्री हरीश कुमार, जपन पुत्र हरीश कुमार, नाना बाई पत्नी गोविंदा बघेला, ज्योति बाई पत्नी नाथा बाई, प्रेग्नेंस मोदी पुत्र अरविंद बाई, हरसुमती मोदी पत्नी प्रेग्नेंस मोदी, खेमी बेन पत्नी कांति लाल, रॉबिन बॉस, सुनंदा शर्मा पत्नी सीताराम शर्मा, प्रफुल्ल दुबे, बिलासू दुबे पत्नी प्रत्फुल दुबे, लीला बेन पत्नी विजय कुमार भास्कर, ऊषा बेन पत्नी विष्णु गिरी, संता बेन पत्नी कृष्णा बेन, कंता बेन पत्नी अब्बू बेन, देववा पत्नी सुखदेव, लल्लू बाई समेत जिला गांधी नगर के क्लोन नगर थाना क्षेत्र के दशरत बाई, महेश बाई, कंता बेन पत्नी दशरत बाई आदि घायल हो गए। सीएचसी चिकित्सा अधिकारी डॉ.फैजान खान ने इलाज के साथ ही घायलों को चाय-नाश्ता भी कराया।

विधायक व अधिकारी पहुंचे
हादसे की सूचना पर भाजपा विधायक डॉ.वीर विक्रम सिंह प्रिंस व एसडीएम तिलहर अजीत सिंह राय, सीओ अमित चौरसिया ने घायलों का हालचाल लेने के साथ फलाें का वितरण कराया। लेखपाल, विवेक वर्मा एवं कमलेश शर्मा ने घायल श्रद्धालुओं को फल वितरित किए।

दूसरी बस में लखनऊ के 16 यात्री थे सवार
साहिबाबाद डिपो की बस को अलीगढ़ निवासी चालक सुनील कुमार चला रहे थे। परिचालक बागपत निवासी अरुण तोमर ने बताया कि बस में लखनऊ के कुल 16 यात्री सवार थे। उन्हें दूसरी बस से लखनऊ के लिए रवाना करा दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर निजी बसों से होती है वसूली
हाईवे से गुजरने वाली निजी बसों से वसूली का बड़ा खेल चल रहा है। बताते हैं कि रात में कुछ लोग निजी बसों का पीछा कर रोकते हैं। इसके बाद उनसे परमिट आदि मांगने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। कई बार मारपीट भी की जा चुकी है। इसकी जानकारी पुलिस को भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती। कई बार वसूली कर रहे लोगों से बचकर भागने के प्रयास में हादसे भी होते हैं।

सीओ तिलहर अमित चौरसिया ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया था। हाईवे पर वसूली करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे मामले के तथ्य सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें