फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
खिरनीबाग में मशाल जुलूस निकालते अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संगठनों ने मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सतेंद्र कटियार को दिया गया।
विज्ञापन


शाम करीब चार बजे शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी जीआईसी के खेल मैदान पर एकत्र हुए। यहां विरोध सभा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि किसी भी विभाग में भर्ती या नियुक्ति के समय सेवा शर्तें बनाई जाती हैं। उसके अनुसार ही कार्रवाई होती है।
भर्ती के कई साल बाद में कोई नया नियम बनाकर लागू नहीं होता है। कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग ने टीईटी की अनिवार्यता को थोप दिया। इसे शिक्षक बर्दाश्त नहीं करेंगे। तीन मई को सभी शिक्षक लखनऊ के ईको गॉर्डन में प्रदेशव्यापी शिक्षक बचाओ महारैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन


जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनीस अहमद, अटेवा के जिलाध्यक्ष राकेश वर्मा, टीचर सेल्फ केयर टीम के प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल मिश्रा, बीटीसी शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल और जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य, रत्नाकर दीक्षित ने विचार रखे। इसके बाद शिक्षक मशाल जुलूस लेकर नारेबाजी करते हुए निकले।
मशाल जुलूस का समापन शहीद उद्यान के पास हुआ। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल मिश्रा, हरवीर सिंह, गौरव पांडेय, अनिल पाठक, अंकुर त्रिपाठी, अनंत वाजपेयी, विनोद कश्यप, अवनीश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें