फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुकदमा निपटाने के लिए एक लाख लिए, अब धमका रहा

विज्ञापन
जलालाबाद में सीओ को शिकायती पत्र देने जाते तथा प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। मुकदमे को फाइनल करवाने के लिए जिले के एक विधायक का प्रतिनिधि बताने वाले युवक ने पीड़ित से एक लाख रुपये ले लिए। आरोप है कि काम कराने के बजाये रुपये मांगने पर आरोपी धमकी दे रहा है। मामले में सीओ से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

थाना मदनापुर के गांव मंझोला गौटिया निवासी अनिल ने सीओ को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके खिलाफ 17 जून 2024 को छेड़छानी का एक मुकदमा मदनापुर थाने में दर्ज हुआ था। इसी दौरान उसे थाना परौर के गांव दहेलिया निवासी एक युवक मिला। उसने स्वयं को एक विधायक का प्रतिनिधि बताते हुए पूरा मामला निपटवा देने के लिए एक लाख रुपये मांगे।
काम न होने पर रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसने रुपये दे दिए। इस मामले में उसे कोई राहत नहीं मिली और पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जमानत पर छूटने के बाद वह आरोपी से मिला और रुपये वापस करने के लिए कहा। बताया कि अब आरोपी उसे मार डालने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रार्थना पत्र पर पीड़ित के अलावा ओमप्रकाश, रामकिशोर, सत्यपाल, मनोज पाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें