शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नशामुक्त जनजागरूकता अभियान के तहत नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत थीम पर छात्राओं को शपथ ग्रहण कराई गई।
प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी ने छात्राओं से कहा कि लोगों को नशे से बचने के लिए प्रेरित करें। एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी अनुराधा व पारुल यादव के निर्देशन में छात्राओं ने निबंध प्रतियोगिता में भी प्रतिभा दिखाई। संवाद